सोमवार, 11 मार्च 2019

सिक्का बदल गया- कृष्णा सोबती

कृष्णा सोबती की कहानियों में सर्वाधिक चर्चित एवं प्रसिद्ध कहानी'सिक्का बदल गया'  का प्रकाशन अज्ञेय द्वारा सम्पादित पत्रिका'प्रतीक' में 1948 ई. में हुआ।



खद्दर की चादर ओढ़ेहाथ में माला लिए शाहनी जब दरिया के किनारे पहुंची तो पौ फट रही थी। दूर-दूर आसमान के परदे पर लालिमा फैलती जा रही थी। शाहनी ने कपड़े उतारकर एक ओर रक्खे और'श्रीरामश्रीरामकरती पानी में हो ली। अंजलि भरकर सूर्य देवता को नमस्कार कियाअपनी उनीदी आंखों पर छींटे दिये और पानी से लिपट गयी!
चनाब का पानी आज भी पहले-सा ही सर्द थालहरें लहरों को चूम रही थीं। वह दूर सामने काश्मीर की पहाड़ियों से बर्फ़ पिघल रही थी। उछल-उछल आते पानी के भंवरों से टकराकर कगारे गिर रहे थे, लेकिन दूर-दूर तक बिछी रेत आज न जाने क्यों ख़ामोश लगती थी ! शाहनी ने कपड़े पहनेइधर-उधर देखाकहीं किसी की परछाई तक न थी। पर नीचे रेत में अगणित पांवों के निशान थे। वह कुछ सहम-सी उठी !
आज इस प्रभात की मीठी नीरवता में न जाने क्यों कुछ भयावना-सा लग रहा है। वह पिछले पचास वर्षों से यहां नहाती आ रही है। कितना लम्बा अरसा है! शाहनी सोचती हैएक दिन इसी दुनिया के किनारे वह दुलहिन बनकर उतरी थी। और आज...आज शाहजी नहींउसका वह पढ़ा-लिखा लड़का नहींआज वह अकेली हैशाहजी की लम्बी-चौड़ी हवेली में अकेली है। पर नहीं यह क्या सोच रही है वह सवेरे-सवेरे! अभी भी दुनियादारी से मन नहीं फिरा उसका ! शाहनी ने लम्बी सांस ली और 'श्री रामश्री राम', करती बाजरे के खेतों से होती घर की राह ली। कहीं-कहीं लिपे-पुते आँगनों पर से धुआँ उठ रहा था। टनटन बैलोंकी घंटियाँ बज उठती हैं। फिर भी...फिर भी कुछ बंधा-बंधा-सा लग रहा है। 'जम्मीवालाकुआँ भी आज नहीं चल रहा। ये शाहजी की ही असामियाँ हैं। शाहनी ने नज़र उठायी। यह मीलों फैले खेत अपने ही हैं। भरी-भरायी नई फ़सल को देखकर शाहनी किसी अपनत्व के मोह में भीग गयी। यह सब शाहजी की बरकतें हैं। दूर-दूर गाँवों तक फैली हुई ज़मीनेंज़मीनों में कुएँ सब अपने हैं। साल में तीन फ़सलज़मीन तो सोना उगलती है। शाहनी कुएँ की ओर बढ़ीआवाज़ दी, ''शेरेशेरेहसैना, हसैना...।''
शेरा शाहनी का स्वर पहचानता है। वह न पहचानेगा ! अपनी माँ जैना के मरने के बाद वह शाहनी के पास ही पलकर बड़ा हुआ। उसने पास पड़ा गंडासा 'शटालेके ढेर के नीचे सरका दिया। हाथ में हुक्का पकड़कर बोला''ऐ हैसैना-सैना...।''  शाहनी की आवाज़ उसे कैसे हिला गयी है ! अभी तो वह सोच रहा था कि उस शाहनी की ऊँची हवेली की अंधेरी कोठरी में पड़ी सोने-चांदी की सन्दूक़चियाँ उठाकर...कि तभी 'शेरे शेरे...। शेरा ग़ुस्से से भर गया। किस पर निकाले अपना क्रोधशाहनी पर ! चीख़कर बोला, ''ऐ मर गयीं एँ एब्ब तैनू मौत दे।''
हसैना आटेवाली कनाली एक ओर रखजल्दी-जल्दी बाहिर निकल आयी, ''ऐ आयीं आँ क्यों छावेले (सुबह-सुबह) तड़पना एँ?''
अब तक शाहनी नज़दीक पहुँच चुकी थी। शेरे की तेज़ी सुन चुकी थी। प्यार से बोली, ''हसैनायह वक़्त लड़ने का हैवह पागल है तो तू ही जिगरा कर लिया कर।''
''जिगरा !'' हसैना ने मान भरे स्वर में कहा, ''शाहनीलड़का आख़िर लड़का ही है। कभी शेरे से भी पूछा है कि मुँह अंधेरे ही क्यों गालियाँ बरसाई हैं इसने?'' शाहनी ने लाड़ से हसैना की पीठ पर हाथ फेराहँसकर बोली, ''पगली, मुझे तो लड़के से बहू प्यारी है ! शेरे।''
''हाँ, शाहनी !''
''मालूम होता हैरात को कुल्लूवाल के लोग आये हैं यहाँ?'' शाहनी ने गम्भीर स्वर में कहा।
शेरे ने ज़रा रुककरघबराकर कहा, ''नहीं शाहनी...'' शेरे के उत्तर की अनसुनी कर शाहनी ज़रा चिन्तित स्वर से बोली, ''जो कुछ भी हो रहा हैअच्छा नहीं। शेरेआज शाहजी होते तो शायद कुछ बीच-बचाव करते। पर...'' शाहनी कहते-कहते रुक गयी। आज क्या हो रहा है। शाहनी को लगा जैसे जी भर-भर आ रहा है। शाहजी को बिछुड़े कई साल बीत गयेपरपर आज कुछ पिघल रहा है शायद पिछली स्मृतियाँ...आँसुओं को रोकने के प्रयत्न में उसने हसैना की ओर देखा और हल्के-से हँस पड़ी। और शेरा सोच ही रहा हैक्या कह रही है शाहनी आज! आज शाहनी क्याकोई भी कुछ नहीं कर सकता। यह होके रहेगा, क्यों न होहमारे ही भाई-बन्दों से सूद ले-लेकर शाहजी सोने की बोरियां तोला करते थे। प्रतिहिंसा की आग शेरे की आँखों में उतर आयी। गंड़ासे की याद हो आयी। शाहनी की ओर देखा नहीं-नहींशेरा इन पिछले दिनों में तीस-चालीस क़त्ल कर चुका है, पर पर वह ऐसा नीच नहीं...सामने बैठी शाहनी नहींशाहनी के हाथ उसकी आँखों में तैर गये। वह सर्दियों की रातें कभी-कभी शाहजी की डाँट खाके वह हवेली में पड़ा रहता था। और फिर लालटेन की रोशनी में वह देखता हैशाहनी के ममता भरे हाथ दूध का कटोरा थामे हुए ''शेरे-शेरेउठपी ले।'' शेरे ने शाहनी के झुर्रियाँ पड़े मुँह की ओर देखा तो शाहनी धीरे से मुस्करा रही थी। शेरा विचलित हो गया। ''आख़िर शाहनी ने क्या बिगाड़ा है हमारा?'' शाहजी की बात शाहजी के साथ गयीवह शाहनी को ज़रूर बचाएगा। लेकिन कल रात वाला मशवरा! वह कैसे मान गया था फ़िरोज़ की बात ! ''सब कुछ ठीक हो जाएगा सामान बाँट लिया जाएगा !''
''शाहनी, चलो तुम्हें घर तक छोड़ आऊँ !''
शाहनी उठ खड़ी हुई। किसी गहरी सोच में चलती हुई शाहनी के पीछे-पीछे मज़बूत क़दम उठाता शेरा चल रहा है। शंकित-सा-इधर उधर देखता जा रहा है। अपने साथियों की बातें उसके कानों में गूंज रही हैं। पर क्या होगा शाहनी को मारकर?
''शाहनी !''
''हां, शेरे।''
शेरा चाहता है कि सिर पर आने वाले ख़तरे की बात कुछ तो शाहनी को बता देमगर वह कैसे कहे?
''शाहनी।''
शाहनी ने सिर ऊँचा किया। आसमान धुएँ से भर गया था, ''शेरे।''
शेरा जानता है यह आग है। जबलपुर में आज आग लगनी थी, लग गयी! शाहनी कुछ न कह सकी। उसके नाते-रिश्ते सब वहीं हैं।
हवेली आ गयी। शाहनी ने शून्य मन से ड्योढ़ी में क़दम रक्खा। शेरा कब लौट गया, उसे कुछ पता नहीं। दुर्बल-सी देह और अकेलीबिना किसी सहारे के ! न जाने कब तक वहीं पड़ी रही शाहनी। दुपहर आयी और चली गयी। हवेली खुली पड़ी है। आज शाहनी नहीं उठ पा रही। जैसे उसका अधिकार आज स्वयं ही उससे छूट रहा है! शाहजी के घर की मालकिन...लेकिन नहींआज मोह नहीं हट रहा। मानो पत्थर हो गयी हो। पड़े-पड़े सांझ हो गयीपर उठने की बात फिर भी नहीं सोच पा रही। अचानक रसूली की आवाज़ सुनकर चौंक उठी।
''शाहनी-शाहनीसुनो ट्रकें आती हैं लेने?''
''ट्रकें...?'' शाहनी इसके सिवाय और कुछ न कह सकी। हाथों ने एक-दूसरे को थाम लिया। बात की बात में ख़बर गाँव भर में फैल गयी। नवाब बीबी ने अपने विकृत कण्ठ से कहा, ''शाहनीआज तक कभी ऐसा न हुआन कभी सुना। ग़ज़ब हो गयाअंधेर पड़ गया।''
शाहनी मूर्तिवत् वहीं खड़ी रही। नवाब बीबी ने स्नेह-सनी उदासी से कहा, ''शाहनीहमने तो कभी न सोचा था !''
शाहनी क्या कहे कि उसी ने ऐसा सोचा था। नीचे से पटवारी बेगू और जैलदार की बातचीत सुनाई दी। शाहनी समझी कि वक़्त आन पहुँचा। मशीन की तरह नीचे उतरीपर ड्योढ़ी न लाँघ सकी। किसी गहरीबहुत गहरी आवाज़ से पूछा, ''कौनकौन हैं वहाँ?''
कौन नहीं है आज वहाँसारा गाँव हैजो उसके इशारे पर नाचता था कभी। उसकी असामियाँ हैं जिन्हें उसने अपने नाते-रिश्तों से कभी कम नहीं समझा। लेकिन नहींआज उसका कोई नहींआज वह अकेली है! यह भीड़ की भीड़उनमें कुल्लूवाल के जाट। वह क्या सुबह ही न समझ गयी थी?
बेगू पटवारी और मसीत के मुल्ला इस्माईल ने जाने क्या सोचा। शाहनी के निकट आ खड़े हुए। बेगू आज शाहनी की ओर देख नहीं पा रहा। धीरे से ज़रा गला साफ़ करते हुए कहा, ''शाहनीरब्ब नू एही मंज़ूर सी।''
शाहनी के क़दम डोल गये। चक्कर आया और दीवार के साथ लग गयी। इसी दिन के लिए छोड़ गये थे शाहजी उसेबेजान-सी शाहनी की ओर देखकर बेगू सोच रहा है, ''क्या गुज़र रही है शाहनी पर! मगर क्या हो सकता है! सिक्का बदल गया है...''
शाहनी का घर से निकलना छोटी-सी बात नहीं। गाँव का गाँव खड़ा है हवेली के दरवाज़े से लेकर उस दारे तक जिसे शाहजी ने अपने पुत्र की शादी में बनवा दिया था। तब से लेकर आज तक सब फ़ैसलेसब मशविरे यहीं होते रहे हैं। इस बड़ी हवेली को लूट लेने की बात भी यहीं सोची गयी थी! यह नहीं कि शाहनी कुछ न जानती हो। वह जानकर भी अनजान बनी रही। उसने कभी बैर नहीं जाना। किसी का बुरा नहीं किया। लेकिन बूढ़ी शाहनी यह नहीं जानती कि सिक्का बदल गया है...
देर हो रही थी। थानेदार दाऊद ख़ां ज़रा अकड़कर आगे आया और ड्योढ़ी पर खड़ी जड़ निर्जीव छाया को देखकर ठिठक गया! वही शाहनी है जिसके शाहजी उसके लिए दरिया के किनारे ख़ेमे लगवा दिया करते थे। यह तो वही शाहनी है जिसने उसकी मंगेतर को सोने के कनफूल दिये थे मुँह दिखाई में। अभी उसी दिन जब वह 'लीगके सिलसिले में आया था तो उसने उद्दंडता से कहा था, ''शाहनीभागोवाल मसीत बनेगीतीन सौ रुपया देना पड़ेगा ! ''  शाहनी ने अपने उसी सरल स्वभाव से तीन सौ रुपये दिये थे। और आज...?
''शाहनी!'' ड्योढ़ी के निकट जाकर बोला, ''देर हो रही है शाहनी। (धीरे से) कुछ साथ रखना हो तो रख लो। कुछ साथ बाँध लिया हैसोना-चांदी।''
शाहनी अस्फुट स्वर से बोली, ''सोना-चांदी!'' ज़रा ठहरकर सादगी से कहा, ''सोना-चांदी! बच्चा वह सब तुम लोगों के लिए है। मेरा सोना तो एक-एक ज़मीन में बिछा है।''
दाऊद ख़ां लज्जित-सा हो गया। ''शाहनी तुम अकेली होअपने पास कुछ होना ज़रूरी है। कुछ नक़दी ही रख लो। वक़्त का कुछ पता नहीं।''
''वक़्त?'' शाहनी अपनी गीली आँखों से हँस पड़ी। ''दाऊद ख़ाँइससे अच्छा वक़्त देखने के लिए क्या मैं ज़िन्दा रहूँगी!'' किसी गहरी वेदना और तिरस्कार से कह दिया शाहनी ने।
दाऊद ख़ाँ निरुत्तर है। साहस कर बोला, ''शाहनी कुछ नक़दी ज़रूरी है।''
''नहीं बच्चा, मुझे इस घर से'' शाहनी का गला रुंध गया ''नक़दी प्यारी नहीं। यहाँ की नक़दी यहीं रहेगी।''
शेरा आन खड़ा गुज़रा कि हो ना हो कुछ मार रहा है शाहनी से। ''ख़ाँ साहिब देर हो रही है।''
शाहनी चौंक पड़ी। देर मेरे घर में मुझे देर ! आँसुओं की भँवर में न जाने कहाँ से विद्रोह उमड़ पड़ा। मैं पुरखों के इस बड़े घर की रानी और यह मेरे ही अन्न पर पले हुए...नहींयह सब कुछ नहीं। ठीक है देर हो रही है पर नहींशाहनी रो-रोकर नहींशान से निकलेगी इस पुरखों के घर सेमान से लाँघेगी यह देहरीजिस पर एक दिन वह रानी बनकर आ खड़ी हुई थी। अपने लड़खड़ाते क़दमों को संभालकर शाहनी ने दुपट्टे से आँखें पोछीं और ड्योढ़ी से बाहर हो गयी। बड़ी-बूढ़ियाँ रो पड़ीं। किसकी तुलना हो सकती थी इसके साथ! ख़ुदा ने सब कुछ दिया थामगर मगर दिन बदलेवक़्त बदले...
शाहनी ने दुपट्टे से सिर ढाँपकर अपनी धुंधली आँखों में से हवेली को अन्तिम बार देखा। शाहजी के मरने के बाद भी जिस कुल की अमानत को उसने सहेजकर रखा आज वह उसे धोखा दे गयी। शाहनी ने दोनों हाथ जोड़ लिए यही अन्तिम दर्शन थायही अन्तिम प्रणाम था। शाहनी की आँखें फिर कभी इस ऊँची हवेली को न देखी पाएँगी। प्यार ने ज़ोर मारा सोचाएक बार घूम-फिर कर पूरा घर क्यों न देख आयी मैंजी छोटा हो रहा हैपर जिनके सामने हमेशा बड़ी बनी रही है, उनके सामने वह छोटी न होगी। इतना ही ठीक है। बस हो चुका। सिर झुकाया। ड्योढ़ी के आगे कुलवधू की आँखों से निकलकर कुछ बन्दें चू पड़ीं। शाहनी चल दी, ऊँचा-सा भवन पीछे खड़ा रह गया। दाऊद ख़ाँशेरापटवारीजैलदार और छोटे-बड़ेबच्चेबूढ़े-मर्द औरतें सब पीछे-पीछे।
ट्रकें अब तक भर चुकी थीं। शाहनी अपने को खींच रही थी। गांववालों के गलों में जैसे धुंआ उठ रहा है। शेरेख़ूनी शेरे का दिल टूट रहा है। दाऊद ख़ाँ ने आगे बढ़कर ट्रक का दरवाज़ा खोला। शाहनी बढ़ी। इस्माईल ने आगे बढ़कर भारी आवाज़ से कहा, '' शाहनीकुछ कह जाओ। तुम्हारे मुँह से निकली असीस झूठ नहीं हो सकती!'' और अपने साफ़े से आँखों का पानी पोछ लिया। शाहनी ने उठती हुई हिचकी को रोककर रुंधे-रुंधे से कहा, ''रब्ब तुहानू सलामत रक्खे बच्चाख़ुशियाँ बक्शे...।''
वह छोटा-सा जनसमूह रो दिया। ज़रा भी दिल में मैल नहीं शाहनी के। और हमहम शाहनी को नहीं रख सके। शेरे ने बढ़कर शाहनी के पांव छुए, ''शाहनी कोई कुछ कर नहीं सका। राज भी पलट गया'' शाहनी ने काँपता हुआ हाथ शेरे के सिर पर रक्खा और रुक-रुककर कहा, ''तैनू भाग जगण चन्ना!'' (ओ चा/द तेरे भाग्य जागें) दाऊद ख़ाँ ने हाथ का संकेत किया। कुछ बड़ी-बूढ़ियाँ शाहनी के गले लगीं और ट्रक चल पड़ी।
अन्न-जल उठ गया। वह हवेलीनई बैठकऊंचा चौबाराबड़ा 'पसारएक-एक करके घूम रहे हैं शाहनी की आँखों में! कुछ पता नहीं ट्रक चल दिया है या वह स्वयं चल रही है। आँखें बरस रही हैं। दाऊद ख़ाँ विचलित होकर देख रहा है इस बूढ़ी शाहनी को। कहाँ जाएगी अब वह?
''शाहनी मन में मैल न लाना। कुछ कर सकते तो उठा न रखते! वक़्त ही ऐसा है। राज पलट गया हैसिक्का बदल गया है...''
रात को शाहनी जब कैंप में पहुँचकर ज़मीन पर पड़ी तो लेटे-लेटे आहत मन से सोचा 'राज पलट गया है...सिक्का क्या बदलेगावह तो मैं वहीं छोड़ आयी।...'
और शाहजी की शाहनी की आँखें और भी गीली हो गयीं!
आसपास के हरे-हरे खेतों से घिरे गांवों में रात ख़ून बरसा रही थी।
शायद राज पलटा भी खा रहा था और सिक्का बदल रहा था..

शनिवार, 2 मार्च 2019

हिन्दी मीमांसा प्रश्नोत्तर - 1

1. निम्नलिखित में से कौन - सा लेखक भारतेन्दु - मण्डल का नहीं है?
(1) प्रसाद नारायण मिश्र (2) बदरी नारायण चौधरी प्रेमघन (3)  बालकृष्ण भट्ट  (4) राजा लक्षमणसिंह।
उत्तर : (4) राजा लक्षमणसिंह।

2. 'रसकलस' किसकी रचना है?
(1) श्रीधर पाठक (2) अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध (3) गया प्रसाद शुक्ल सनेही (4) मैथिली शरण गुप्त ।
उत्तर : (2) अयोध्या प्रसाद सिंह हरिऔध।

3हमन है इश्क़ मस्ताना हमन को होशियारी क्या?
रहै आजाद या जग में हमन दुनियां से यारी क्या?’
इन काव्य-पंक्तियों के रचयिता हैं:
(A) अमीर खुसरो (B) नज़ीर अकबराबादी     (C) उसमान        (D) कबीरदास

4हिन्दू मग पर पांव न राख्यौ का बहुतैं जो हिन्दी भाख्यौ’ ये काव्य-पंक्तियां किस बोली में हैं?
(A) ब्रज  (B) भोजपुरी       (C) अवधी                     (D) बुन्देली

5. कुछ नाहीं का नाम धरि भरमा सब संसार।
संच झूठ समझे नहींना कुछ किया विचार
उपर्युक्त दोहा किस कवि का है?
(A) कबीरदास   (B) रहीम           (C) जायसी                     (D) दादूदयाल

6. कहा करौं बैकुंठहि जाय?
जहं नहिं नन्दजहां न जसोदानहिं जहं गोपी ग्वाल न गाय।
उपर्युक्त काव्य-पंक्तियां किसकी हैं?
(A) सूरदास        (B) परमानन्ददास                     (C) नन्ददास       (D) रसखान

7.  गगन हुता नहिं महि हुती हुते चंद नहिं सूर।
ऐसे अंधकार महं रचा मुहम्मद नूर ।।
यह दोहा जायसी की किस काव्य-कृति का है?
(A) पद्मावत       (B) अखरावट    (C) आखिरी कलाम          (D) कन्हावत

8कमलदल नैननि की उनमानि।
बिसरत नाहिंसखी! मे मन तें मंद-मंद मुसकानि।
उपर्युक्त काव्य-पंक्तियों के रचनाकार हैं :
(A) नन्ददास       (B) मीराबाई      (C) रहीम          (D) रसखान

9. गोरख भगायो जोगभगति भगायो लोग।
यह काव्य-पंक्ति किसकी है?
(A) गोरखनाथ    (B) कबीरदास     (C) तुलसीदास  (D) जायसी

10हिन्दू हृदय और मुसलमान हृदय आमने-सामने करके अजनबीपन मिटाने वालों’ में इन्हीं का नाम लेना पड़ेगा।
शुक्लजी का उक्त कथन किस कवि के संबंध में है?
 (A) कबीरदास    (B) जायसी       (C) रहीम           (D) रसखान       
   © हिन्दी मीमांसा 
संपादक- हिन्दी मीमांसा टीम 



आप हुदरी रमणिका गुप्ता NET/JRF

                          हिन्दी मीमांसा  आपहुदरी (आत्मकथा) -रमणिका गुप्ता मह्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 1. लेखिका रमणिका गुप्ता का जन्म कब और ...