बुधवार, 2 सितंबर 2020

आप हुदरी रमणिका गुप्ता NET/JRF

 

                       हिन्दी मीमांसा 

आपहुदरी (आत्मकथा) -रमणिका गुप्ता

मह्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

1. लेखिका रमणिका गुप्ता का जन्म कब और कहां हुआ? 

A- 1932 मद्रास            B- 1930 कलकत्ता 

C- 1925 मलेरकोटला     D- 1930 सुनाम ✔️


2. लेखिका रमणिका गुप्ता का बचपन किस स्थान पर बीता?

A- दिल्ली            B- होशियारपुर

C- पटना             D-पटियाला ✔️


3. लेखिका ने नाना दीनानाथ खोसला पटियाला रियासत में किस पद पर थे? 

A- दीवान ✔️                    B- कोतवाल 

C- खानसामा                D- साहित्यकार 


4. लेखिका को उच्च शिक्षा के लिए कहां भेजा गया था? 

A- अमृतसर वीमेन्स कॉलेज       B- लुधियाना गवर्नमेंट वीमेन्स कालेज ✔️

C- मुंबई विश्वविद्यालय             D- ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी 


5. लेखिका के पिता सेना मे किस पद पर तैनात थे? 

A- डॉक्टर ✔️                    B-खानसामा 

C- ब्रिगेडियर                   D- मेजर जनरल 



  NET/JRF परीक्षा 2020 के लिए टेस्ट सीरीज Join करे। whatsaap/call - 9628567227


6.  लेखिका के बारे निम्नलिखित मे से कौन सा विकल्प सही नहीं है? 

A- लेखिका बचपन से ही जिद्दी स्वभाव की थी। 

B- लेखिका को अपनी छोटी बहन की तुलना में भोदू और बदसूरत का ताना सुनना पड़ता। 

C- लेखिका ने सामंती अभिजात परिवार के 'प्रेम' संबंधी दुराग्रह को बड़े करीब से देखा था। 

D- लेखिका को स्वच्छन्द स्वनिर्णय होने के प्रति हमेशा उनकी नानी प्रोत्साहित करती थी। ✔️

7. लेखिका को पहली बार किशोरावस्था मे किससे प्रेम हुआ, जिसे उन्होंने विशुद्ध आत्मिक प्रेम बताया? 

A- वेदप्रकाश गुप्ता          B- हमीद 

C- बलराम✔️                 D- बलजीत 

8. निम्नलिखित मे से कौन सा विकल्प सही नहीं है? 

A- लेखिका के परिवार में जाति-पाति और दूसरे धर्मों के प्रति कट्टर नियम थे। 

B- लेखिका एक मुस्लिम परिवार के लड़के हमीद से प्रेम कर बैठती है। 

C- लेखिका हमीद के साथ घर त्याग अलग जीवन जीती है। ✔️

D- लेखिका सामजिक-पारिवारिक भय के कारण हमीद को 'भाई' कहती, वह हमीद के लिए राखी भी ले गयी, मगर बांधी कभी नहीं। 

9. निम्नलिखित मे से कौन सा विकल्प सही नहीं है? 

A. आपहुदरी लेखिका के आंतरिक स्त्री-पुरुष संबंधो का बोल्ड दस्तावेज है। 

B- लेखिका की आत्मकथा का पहला भाग 'हादसे' शीर्षक से प्रकाशित है ।

C- लेखिका पुरूषप्रधान समाज द्वारा स्त्रियों के लिए बनाए गए लक्ष्मण-रेखा का हर जगह उल्लंघन करती है। 

D- लेखिका का एकमात्र शांति-स्थल कटरा स्थित माता वैष्णो देवी का प्रांगण है।✔️

10. 'आपहुदरी' किस भाषा का शब्द है और इसका क्या अर्थ है? 

A- मैथिली भाषा - कुरूप लड़की            B- पंजाबी भाषा - जिद्दी लड़की ✔️

C- पंजाबी भाषा - शरारती लड़की          D- सिंधी भाषा - जिद्दी ल़डकी

©️ हिन्दी मीमांसा 9628567227 

11. लेखिका का प्रेम-विवाह किससे होता है? 

A- हमीद            B- वेदप्रकाश ✔️

C- बलराम           D- बलजीत 

12. विवाह उपरांत लेखिका कहां चली जाती है? 

A- धनबाद✔️           B- कानपुर 

C- कश्मीर            D- कलकत्ता 

13. लेखिका के पति किस विभाग मे सरकारी अफसर है? 

A- श्रम विभाग✔️          B- आयकर विभाग           ©️ हिन्दी मीमांसा 9628567227 

C- वन विभाग            D- खनिज विभाग 

14. निम्नलिखित मे से कौन सा विकल्प सही है? 

A- लेखिका के अनुसार प्रेम में निजी बंधन का स्थान नहीं होता। 

B- लेखिका विवाहोपरांत विवाहेत्तर संबंध स्थापित करती है। 

C- लेखिका बिहार के मुख्यमंत्री के साथ अपने यौन संबंधो का जिक्र करती है। 

D- लेखिका अपने पति से तीन बच्चों की मां बनतीं हैं। 

E- सब सभी ✔️

15. निम्नलिखित मे से कौन सा विवाहेत्तर यौन-संबंध का जिक्र लेखिका ने किया है? 

A- नृत्य प्रशिक्षक बलजीत के साथ संबंध 

B- शिक्षक प्रो. बाजपेयी के साथ संबंध 

C- बिहार के मुख्यमंत्री के साथ संबंध 

D- वीरेन्द्र के साथ संबंध 

E- मिस्टर आहूजा के साथ संबंध 

F- सब सही✔️

©️हिन्दी मीमांसा 9628567227 

16. लेखिका को BPSC का सदस्य का किसने मनोनीत किया? 

A- वीरेन्द्र ने           B- बिहार के CM ने ✔️

C- वेदप्रकाश ने        D- नीलम संजीव रेड्डी ने 

17. निम्नलिखित मे से कौन सा पद लेखिका ने नहीं प्राप्त किया? 

A- बिहार मंत्रीमंडल का सदस्य ✔️

B- कॉंग्रेस जिला अध्यक्ष 

C- बिहार विधानसभा की सदस्य                 ©️ हिन्दी मीमांसा  9628567227 

D- बिहार विधानपरिषद की सदस्य 

18. लेखिका को स्कूली शिक्षा के दौरान किस प्रकरण पर प्रिन्सिपल द्वारा थप्पड़ मारा गया था? 

A- चोरी करने पर                                B- प्रेम-पत्र लिखने/पकड़े जाने पर 

C- पर्दा प्रथा के खिलाफ बोलने पर✔️         D- फीस वृद्धि के खिलाफ आंदोलन करने पर 

19. लेखिका के जीवनपर्यंत नास्तिक होने में किस पुस्तक का योगदान है? 

A- सत्यार्थ प्रकाश✔️             B- गीतांजली

C- राजयोग                          D- प्राइड एंड प्रेजुडिस

20. निम्नलिखित मे से कौन सा विकल्प सही है? 

A- लेखिका ने हजारीबाग के कोयला खदानों के कामगारों, मजदूरों के शोषण के विरुद्ध आंदोलन किया। 

B- लेखिका को राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर का संघ का उपाध्यक्ष चुना गया। 

C- लेखिका ने आदिवासी महिलाओं के जीवन सुधार के विभिन्न कार्य किये। 

D- लेखिका आदिवासियों बीच 'रानी मां', 'गुप्ता रानी', 'पानी की रानी' तथा 'कोयले की रानी' आदि नामों से प्रसिध्द थी। 

E- सब सही ✔️

21. लेखिका ने 11 सत्याग्रहियों के साथ पटना से कच्छ की यात्रा करके आंदोलन क्यों किया था? 

A- भारत सरकार के भ्रष्ट्राचार के विरुद्ध 

B- सरकार द्वारा भारतीय क्षेत्र 'कंजरकोट' और 'छाड़वेट' के इलाके को पाकिस्तान को देने के विरुद्ध ✔️

C- POK( पाक अधिकृत कश्मीर) के विरुद्ध 

D- भारत-चीन युद्घ के विरुद्ध 

22. लेखिका ने किस पत्रिका का संपादन किया? 

A- युद्घरत आम आदमी✔️          B- धनबाद जंक्शन                   ©️हिन्दी मीमांसा 9628567227 

C- महिला समाज                      D- हमारा हिन्द

23. निम्नलिखित मे से कौन सा विकल्प सही है? 

A- लेखिका से प्रभावित होकर इन्दिरा गांधी ने उन्हें बीस सूत्रीय कार्यक्रम का सदस्य नियुक्त किया था। 

B- लेखिका जार्ज फर्नांडस के प्रभाव में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी की सदस्य बनी। 

C- कच्छ आंदोलन मे लेखिका को जेल यात्रा करनी पड़ी। 

D- लेखिका ने अपने साहित्यक रचनाओं को दिशा देने के लिए डॉ रामविलास शर्मा से परामर्श/मदद ली। 

E- सब सही✔️

24. 'आपहुदरी' में लेखिका ने मुख्यतः क्या उद्घाटित किया है? 

A- सामंती परिवारों में स्त्रियों का शोषण 

B- राजनीति में महिलाओं का शारीरिक शोषण 

C- पंजाब के गुरु परिवारों मे 'कुड़ीमार प्रथा' के द्वारा नवजात ल़डकियों को मारने की कुरीति 

D- स्त्री-पुरुष संबंधों बीच शक, घृणा से उपजा संबंध-विच्छेद 

E- सब सही ✔️


25. निम्नलिखित मे से कौन सा विकल्प सही है? 

A- लेखिका अपने पिता के अनेक औरतों के संबंध का जिक्र करती है। 

B- लेखिका की मां गुस्सैल स्वभाव की थी जिससे कारण वह बचपन में मातृत्व प्रेम से वंचित रही। 

C- लेखिका को प्रेम-विवाह के लिए उनके बड़े भाई से सहायता मिली। 

D- लेखिका को  घर के नौकरों और शिक्षकों के द्वारा बाल यौन-शोषण का शिकार  होना पड़ा। 

E- सब सही✔️


✔️  NET/JRF परीक्षा में निश्चित सफ़लता हेतु हिन्दी मीमांसा ONLINE MOCK TEST Join करने के लिए 9628567227 पर MOCK TEST 2020 लिख कर whatsaap करें।

✔️ हिन्दी मीमांसा टेस्ट सीरीज Join करने पर आपको नये पाठ्यक्रम के अनुसार NTA स्तर के 2100 प्रश्नो के 21 मॉडल टेस्ट पेपर साथ परीक्षोपयोगी महत्वपूर्ण और सटीक सामग्री उपलब्ध करायी जायेगी। 

✔️ हिन्दी मीमांसा टेस्ट पेपर  सीनियर प्रोफेसरों तथा NET/JRF उत्तीर्ण विषय-विशेषज्ञों के द्वारा तैयार जाता है। जिससे अभ्यर्थी परीक्षा में आने वाले सम्भावित प्रश्नों का पूर्व अभ्यास कर सके। 



 

 


मंगलवार, 1 सितंबर 2020

बिहारी और बिहारी सतसई के मह्त्वपूर्ण प्रश्न


बिहारीलाल से संबंधत सभी महत्वपूर्ण प्रश्न 

जन्म      :    1595 ई. ग्वालियर [म. प्र.]

मृत्यु      :     1663 ई.

पिता      :    केशवराय

जाति     :    माथुर चतुर्वेदी थे|

एक मात्र रचना :- बिहारीसतसई

रचनाकाल                 :      1662  ई.

भाषा                 :       ब्रज

छंद/दोहा            :      713

काव्य स्वरूप       :       मुक्तक काव्य

प्रमुख रस           :    संयोग श्रृंगार रस का वर्णन

विशेष  :-

* बिहारी रीतिकाल के सर्वश्रेष्ठ कवि है |

* आचार्यत्व न स्वीकार करने वाले कवि है |

* जयपुराधीश महाराजा जयसिंह के विशेष कृपापात्र थे |

* हिंदी में समास पद्धति की शक्ति का परिचय सबसे अधिक बिहारी ने दिया है | 

*  सतसैया जो बिहारी सतसई के नाम से संकलित और प्रचलित है |




   

बिहारी और बिहारी सतसई महत्त्वपूर्ण प्रश्न 

1- बिहारी सतसई की प्रथम टीका लिखी ?

अ) कृष्ण कवि√√

ब) अंबिकादत्त व्यास

स) परमानंद

द) लल्लू लाल


2- बिहारी सतसई की टीका सवैया छंद में लिखी ?

अ) कृष्ण कवि√√

ब) अंबिकादत्त व्यास

स) परमानंद

द) लल्लू लाल

3- बिहारी सतसई के दोहों का पल्लवन रोला छंद में किया ?

अ) कृष्ण कवि

ब) अंबिकादत्त व्यास√√

स) परमानंद

द) लल्लू लाल

4- बिहारी सतसई के प्रत्येक दोहे पर छंद बनाया ?

अ) कृष्ण कवि√√

ब) अंबिकादत्त व्यास

स) परमानंद

द) लल्लू लाल


5- बिहारी सतसई के दोहों का संस्कृत में अनुवाद किया ?

अ) कृष्ण कवि

ब) अंबिकादत्त व्यास

स) परमानंद√√

द) लल्लू लाल


6- परमानंददास ने बिहारी सतसई का संस्कृत में अनुवाद किस नाम से किया ?

अ) आर्यासप्तशती

ब) गाथासप्तशती

स) रतनहजारा

द) श्रृंगारसप्तशती√√


7- बिहारी सतसई की टीका "लाल चन्द्रिका" नाम से लिखी ?

अ) कृष्ण कवि

ब) अंबिकादत्त व्यास

स) परमानंद

द) लल्लू लाल√√


8- बिहारी सतसई को शक्कर की रोटी कहा है ?

अ) आ शुक्ल

ब) ह प्र द्विवेदी

स) पद्मसिंह शर्मा√√

द) म प्र द्विवेदी


9 बिहारी सतसई को "रसिकों के हृदय का घर" कहा है ?

अ) आ शुक्ल

ब) ह प्र द्विवेदी√√

स) पद्मसिंह शर्मा

द) म प्र द्विवेदी


10- "फिरंगी सतसई" नाम से टीका लिखी ?

अ) आनंदीलाल शर्मा√√

ब) आसीफ अली

स ) राधाकृष्णदास

द) जफार खाँ


11-" यदि सूर सूर है -------------- तो बिहारी उस मेघ के समान है जिसके उदय होते ही सबका प्रकाश आछन्न हो जाता है।" कथन है ?

अ ) आ शुक्ल

ब ) ह प्र द्विवेदी

स) राधाकृष्णदास√√

द ) पद्मसिंह शर्मा


12- बिहारी सतसई है ?

अ) लक्षण ग्रंथ

ब) लक्ष्य ग्रंथ√√

स) दोनों

द) दोनों ही नहीं


13- "इनके दोहे क्या है, रस के छोटे छोटे छीटें है" कथन है ?

अ ) आ शुक्ल√√

ब ) ह प्र द्विवेदी

स) राधाकृष्णदास

द ) पद्मसिंह शर्मा


14-- बिहारी सतसई की टीका "अमर चन्द्रिका" नाम से लिखी ?

अ) सूरति मिश्र√√

ब) अंबिकादत्त व्यास

स) मुंशी देवी प्रसाद

द) लल्लू लाल


15- बिहारी सतसई को रामचरितमानस के बाद सबसे अधिक प्रचारित कृति माना है ?

अ) ग्रियर्सन

ब) शिवसिंह सेंगर

स) श्यामसुंदर दास√√

द) आ शुक्ल


16- बिहारी को हिन्दी साहित्य का चौथा रत्न माना है ?

अ) आ शुक्ल ने

ब) श्यामसुंदर दास ने

स) विश्वनाथ सिंह ने

द) लाला भगवानदीन ने√√


17- बिहारी को हिन्दी मुक्तक साहित्य का बेजोड़ कवि माना है ?

अ) आ शुक्ल ने

ब) श्यामसुंदर दास ने

स) विश्वनाथ सिंह ने√√

द) लाला भगवानदीन ने

18- बिहारी को रीतिकाल का सर्वाधिक लोकप्रिय कवि माना है ?

अ) आ शुक्ल ने

ब) श्यामसुंदर दास ने

स) विश्वनाथ प्रसाद मिश्र ने

द) हजारी प्रसाद द्विवेदी ने√√


19- "बिहारी की वाग्विभूति" के लेखक है ?

अ) आ शुक्ल ने

ब) श्यामसुंदर दास ने

स) विश्वनाथ प्रसाद मिश्र ने√√

द) हजारी प्रसाद द्विवेदी ने


20- शुक्ल ने बिहारी सतसई के किस पक्ष का उपहास किया ?

अ) जयसिंह के वर्णन का

ब) संयोग वर्णन का

स) वियोग वर्णन का√√

द) प्रकृति चित्रण का


21- "बिहारी की भाषा चलती होने पर भी साहित्यिक है" कथन है ?

अ ) आ शुक्ल√√

ब ) ह प्र द्विवेदी

स) राधाकृष्णदास

द ) पद्मसिंह शर्मा


22- "इनकी कविता श्रृंगारी है परन्तु प्रेम की उच्च भूमि पर नहीं पहुँचती, नीचे रह जाती है" कथन है ?

अ ) आ शुक्ल√√

ब ) ह प्र द्विवेदी

स) रामविलास शर्मा

द ) नंददुलारे वाजपेयी

23- रामसहाय दास ने किस नाम से टीका लिखी ?

अ) बिहारी बिहार

ब) राम सतसई√√

स) श्रृंगार सतसई

द) रस सतसई


24- "सतसई बरनार्थ" नाम से टीका लिखी ?

अ) वृंद

ब) सबलसिंह चौहान

स) ठाकुर√√

द) गुमान मिश्र


25- बिहारी सतसई में सर्वाधिक दोहे है ?

अ) जयसिंह के

ब) श्रृंगार के√√

स) नीति के

द) प्रकृति के


 26. बिहारी सतसई को 'शक्कर की रोटी' कहा-

[क]  ह.प्र. द्विवेदी

[ब]  रामचंद्र शक्ल

[स]पद्मसिंह शर्मा    [     स  ]

[द] बच्चन सिंह


27. बिहारी के दोहे पर प्रसन्न होकर राजा जयसिंह ने इनको कौनसा गाँव पुरस्कार मे दिया-

[अ] काली पहाडी√

[ब]पीली पहाडी

[स] लाल पहाडी

[द]    जयपुरी पहाड़ी


28. किसने बिहारी को ऐसा पीयूष वर्षी घनश्याम कहां है जिसके उदय होते ही सूर और तुलसी आच्छादित हो जाते हैं-

[अ] राधाचरण दास

[ब]  राधाचरण गोस्वामी√√

[स]  लाला भगवान दीन

[द]  पद्मसिंह शर्मा

29. बिहारी सतसई को 'रसिकों के हृदय का घर' कहा-

[अ]  ह.प्र. द्विवेदी√√

[ब]  रामचंद्र शक्ल

[स]  पद्मसिंह शर्मा

[द]  बच्चन सिंह


30. "संपूर्ण यूरोप में बिहारी सतसई के समकक्ष कोई रचना प्राप्त नहीं होती है"- यह कथन बिहारी सतसई की प्रशंसा करते हुए लिखा है-

[अ]   ह.प्र. द्विवेदी

[ब]   मिश्रबंधु

[स]   शुक्ल

[द]     ग्रियर्सन√√


गुरुवार, 27 अगस्त 2020

मुर्दाहिया (Murdahiya) आत्मकथा का सारांश NET/JRF परीक्षा 2020

पुस्तक परिचय - 

मुर्दाहिया डॉ. तुलसीराम की आत्मकथा है जिसका प्रकाशन 2010 मे हुआ है। तुलसीराम की आत्मकथा का दूसरा भाग 'मणिकर्णिका' शीर्षक से 2014 मे आया था।


मुर्दाहिया मूलतः दलित आत्मकथा के रूप में हिन्दी साहित्य में विशिष्ट रूप से पहचाना जाता है। इसके लेखक डॉ. तुलसीराम इसे अपने जीवन-कथा की सच्ची और अनुभूतिमय प्रस्तुति कहते है।


लेखक के अनुसार 'मेरे भीतर से मुर्दाहिया को खोद खोदकर निकालने का काम तद्भव के संपादक अखिलेश ने किया है'। अर्थात लेखक को मुर्दाहिया लिखने की प्रेरणा अखिलेश के अनुरोध पर जगी।


मुर्दाहिया आज़मगढ़ जनपद में स्थित लेखक के गांव धरमपुर के श्मशान घाट का नाम है, जो दलितों की कर्मस्थली है। मुर्दाहिया में लेखक ने अपने बचपन से लेकर इंटर की शिक्षा तक की जीवन यात्रा का क्रमबद्ध ब्यौरा दिया है।


मुर्दाहिया पुस्तक के खंड/भाग/उपशीर्षक

1. भूतही पारिवारिक पृष्ठभूमि

2. मुर्दाहिया तथा स्कूली जीवन

3. अकाल में अंधविश्वास 

4. मुर्दाहिया के गिद्ध तथा लोकजीवन

5. मुर्दाहिया के गिद्ध तथा लोकजीवन 

6. भूतनिया नागिन

7. चले बुद्ध की राह

8. आज़मगढ़ में फाकाकशी




मुर्दाहिया के प्रमुख पात्रों का परिचय 

1.धीरजा-लेखक की मां, साधारण ग्रामीण घरेलूस्त्री 

2. जूठन- लेखक के दादाजी, जिन्हें अंधविश्वास के अनुसार किसी भूत ने पीट-पीटकर मार डाला था। 

3. मुसड़िया-शतायु अवस्था में जीवित लेखक की दादी 

4. सोम्मर- लेखक के पिता के सबसे बड़े भाई जो 112 गांवों के चमारों के चौधरी है। 

5. मुन्नेसर काका- लेखक के पिता के दूसरे नंबर के भाई, 'शिवनारायण पंथी' धर्मगुरु 

6. नग्गर काका- लेखक के पिता के तीसरे भाई, लेखक इनसे बहुत भयभीत रहता रहते है क्योंकि इनका स्वभाव गुस्सैल और हिंसक है। ये भी 'शिवनारायणपंथी' धर्मगुरु है। 

7. मुन्नर काका- लेखक के पिता के सबसे छोटे भाई। स्वभावतः परिवार के अन्य पुरुष सदस्यों की तुलना में सहज और सामन्जस्यवादी चरित्र तथा पूरे संयुक्त परिवार के मुखिया। 

8. मुन्शी रामसूरत - लेखक के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक और घोर जातिवादी 

9. परशुराम सिंह - प्रधान अध्यापक (हेड मास्टर) 

10. संकठा सिंह - प्राथमिक विद्यालय में लेखक का घनिष्ठ मित्र 

11. किसुनी भौजी तथा सुभागिया- नवविवाहित स्त्रियाँ जो अपने ग्राहस्थिक तथा वैवाहिक दुखों को चिट्टी के द्वारा दूसरे प्रदेशों में मजदूरी के लिए गये अपने पतियों तक भेजती थी। चिट्टी लेखन और पठन का काम लेखक अर्थात बालक तुलसीराम का होता था। 

12. करपात्री महाराज- हिन्दू कोड बिल के विरोधी और रामराज्य पार्टी के नेता 

13. सुग्रीव सिंह - लेखक के शिक्षक जो स्वयं गोरखपुर विश्वविद्यालय से स्नातक पास करके आये थे तथा हिंदी पढ़ाते। लेखक को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करते रहते। 

14. रामधन- आज़मगढ़ के दलित नेता 

15. तपसीराम- लेखक को उच्च शिक्षा के लिए BHU संस्थान की सलाह देते हैं और वही पढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। 

16. अरुण सिंह - आजमगढ़ के कम्युनिस्ट नेता तथा बाद के जीवन के घनिष्ट मित्र 

17. जेदी काका- अँग्रेजों ने दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान इन्हें जबरन युद्घ लड़ने के लिए उठा ले गए थे। 

18. देवराज सिंह- बस्ती जनपद का युवक जो आजमगढ़ में लेखक के साथ पढ़ता है और मित्र भी है परंतु लेखक की छात्रवृत्ति आने पर वह चाकू के बल पर आधे रुपये जबरन ले लेता है। 


सारांश- मुर्दहिया डॉ तुलसीराम की आत्मकथा है जो उनके जन्मस्थान आजमगढ़ के धरमपुर नामक एक गांव का श्मशान घाट है। लेखक का जन्म चमार जाति में हुआ जिसके कारण दलित होने का सामाजिक दुख तो झेलना ही पड़ा परंतु चेचक की आपदा से लेखक को अपनी दायीं आंख खोना उन्हें 'अपशकुन' की श्रेणी में पटक देता है। लोगों के द्वारा अपशगुन बना देना तथा 'कनवा बड़ा तेज हौ' या 'एक फाटक बंद है' जैसी टिप्पणियां लेखक को वेदना से भर देती हैं। लेखक ने अपने परिवार और समाज में व्याप्त घोर अंधविश्वास तथा उससे उपजा शोषणचक्र का विस्तार से जिक्र किया है। लेखक को जातिगत भेदभाव का सामना करना पड़ता है। कई बार लेखक को अपनी पढ़ाई के लिए अपने ही घर में 'कामचोरी' करने के आक्षेप का सामना करना होता है। परिवार में एकमात्र सदस्य लेखक की दादी है जिनका स्नेह और सम्बल लेखक को बार-बार अवलंबन प्रदान करता। लेखक ने अपने गांव परिवार की गरीबी, दलितों की स्थिति, उनके रहन-सहन, खान-पान, त्यौहार आदि  पर विस्तार पर पर्याप्त प्रकाश डाला है। अकाल के दौरान भुखमरी और दलितों की सूक्ष्म जिजीविषा का मर्मस्पर्शी चित्रण लेखक के द्वारा किया गया है। 

'मुर्दाहिया' में लेखक की स्कूली शिक्षा गाँव के विद्यालय तथा आजमगढ़ कस्बे से इंटर तक की पढ़ाई के दौरान शैक्षिक-आर्थिक संकटों तथा संघर्षों का क्रमबद्ध दस्तावेज़ है। 


मह्त्वपूर्ण पंक्तियाँ - 

"हमारे गांव की 'जियो-पोलिटिक्स' यानी' 'भू-राजनीति' में दलितों के लिए मुर्दहिया एक सामरिक केंद्र जैसी थी।"


"मूर्खता मेरी जन्मजात विरासत थी।"

"उस समय गांव में दलितों के अलग देवी-देवता होते थे। जिनकी पूजा सवर्ण नहीं करते थे। हमारे गांव में' चमरिया माई' और 'डीह बाबा' दो ऐसे ही देवी-देवता थे, जिनकी पूजा दलित करते थे।"


" तमाम दलित लड़कों को रावण की सेना में विभिन्न राक्षसों की भूमिका दी जाती थी। हम राक्षस बने रामलीला में रोज मरते थे।" 


" पढ़ाई के दृष्टिकोण से हेड मास्टर परशुराम सिंह मेरे सबसे बड़े प्रेरणास्रोत थे। वे हमेशा कक्षा में मेरी प्रशंसा करते और जब ज्यादा खुश होते तो कहते: ई चमरा एक दिन हमरे स्कूल क इज्जत बढ़ई।" 


"आज जब मैं अंतरराष्ट्रीय राजनीति में एक बड़े सेंटर का प्रोफ़ेसर व अध्यक्ष बन चुका हूं तो यह स्वीकारने में गर्व होता है कि इसके पीछे मेरी प्रेरणा के असली जनक वो तीन गरीब मजदूर थे, जिन्होंने मुझे छोटी उम्र में अंतरराष्ट्रीय राजनीति की तरफ अनजाने ही खींचा था। इनमें एक थे सोवियत संघ के 'समोहीखेती' वाले मुन्नर चाचा, दूसरे डांगे को 'डंगरिया' कहने वाले सोनई तथा तीसरे थे, दढियल जेदी चाचा।"


" इस क्षेत्र में स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व तेज बहादुर सिंह नामक एक प्रख्यात कम्युनिस्ट नेता ने किया था। उन्होंने वर्षों तक भूमिगत रहकर काम किया था। इस पूरे क्षेत्र पर उनका विशेष प्रभाव था।" 


"बाद में बाबा हरिहर दास ने बताया कि स्वामी करपात्री जी देश में 'रामराज' लाने के लिए काम कर रहे है। जाहिर है कि पार्टी 'रामराज्य परिषद' चुनाव मैदान में उतरी थी।"


"मतदान बंद होने के बाद मैं अपने पिता तथा मां के साथ वापस घर आ रहा था, तो पिताजी ने मुझे बताया कि बाबा हरिहर दास ने उन्हें दो रुपया दिया है, इसलिए उन्होंने 'रामराज' को वोट दे दिया।" 


"सिद्धार्थ को वैराग्य हुआ और वे सच्चे ज्ञान की तलाश में एक दिन रात के समय घोड़े पर चढ़कर महल से भाग निकल।"


"हाईस्कूल के आगे ज्ञान की तलाश मुझे भी करनी थी, इसलिए गौतम बुद्ध अत्याधिक प्रिय लगने लगे। निकट भविष्य में मेरा घर से भगाना निश्चित हो गया।"

"सबसे बड़ा संकट यह था कि उन दिनों जो वजीफा मिलता था, वह कम से कम छह महीने बाद। इस बीच एक बार फिर संकटमोचन के रूप में मेरे समाने वहीं हिन्दी अध्यापक सुग्रीव सिंह प्रस्तुत हुए। उन्होंने मुझे तीस रुपये दिए और कहा कि आज़मगढ़ जाकर पढ़ाई जारी रखूं।"

"धीरे-धीरे पता चलने लगा कि आजमगढ़ का यह डी.ए.वी कालेज संपूर्ण रूप से RSS के अधीन था।"



हिन्दी साहित्य UGC NET/JRF परीक्षा के लिए MOCK TEST Join करे। जुड़ने के लिए 9628567227 पर MOCK TEST लिख कर whatsaap करें। 





बुधवार, 8 जुलाई 2020

परीक्षा गुरू उपन्यास की समीक्षा



        परीक्षा गुरु 1882 - लाला श्रींनिवासदास


परीक्षा गुरू को हिन्दी का पहला मौलिक उपन्यास माना जाता है। परीक्षा गुरू उपन्यास के लेखक लाला श्रीनिवासदास जी है। इसका प्रकाशन 1882 ई में हुआ था। 

परीक्षा गुरु उपन्यास का सारांश इस प्रकार है - 

इस उपन्यास में दिल्ली के एक सेठ मदन मोहन की कहानी बताई गयी है जो कुसंगति के कारण अपना बहुत सा धन बर्बाद कर देता है और फिर अपने एक वकील मित्र ब्रजकिशोर के प्रयासों से कुसंगति से बाहर निकलता है। उपन्यास में लाला मदनमोहन महाजनी संस्कृति के प्रतीक हैं, जो सामंतवादी प्रवृति से जकड़े हुए हैं। इस रचना का मूल भाव यह है कि व्यक्ति को जितनी चादर हो उतना ही खर्च करना चाहिए। कहीं-कहीं इसमे नई शिक्षा, आधुनिक कृषि, औद्योगिकीकरण तथा निज भाषा की उन्नति जैसे विचार भी दिखते है। 
लेखक ने इस ओर ध्यानाकर्षण किया हैं कि व्यापार जो कि निरंतर बढ़ती हुई शक्ति है, वह चापलूसों और सामंती अविवेक से घिरी हुई है।हमें अपनी पूंजी का संरक्षण करना चाहिए और देश हित में ही ख़र्च करना चाहिए। इस उपन्यास के माध्यम से लेखक यह बताना चाहता है कि स्वार्थी मित्र विपत्ति के समय साथ छोड़ देंगे और सच्चा मित्र ही तब साथ निभाएगा अर्थात सच्चे मित्र की पहचान विपत्ति में ही होती है।



UGC NET पाठ्यक्रम - परीक्षा गुरू उपन्यास 

मंगलवार, 7 जुलाई 2020

त्यागपत्र उपन्यास का सारांश - जैनेन्द्र कुमार

'त्यागपत्र' 1937 - जैनेन्द्र कुमार

'त्यागपत्र' जैनेन्द्र का तीसरा उपन्यास है। त्यागपत्र उपन्यास मेंं मृणाल के अभिशप्त जीवन की कथा कही गयी है। मृणाल के माता- पिता की देहांत हो चुका है। उसका संरक्षण उनके बड़े भाई की देख रेख में होता है। उसकी भाभी का उसपे कठोर नियत्रंण है। प्रमोद मृणाल से पांच साल छोटा भतीजा है। कालेज की पढ़ाई के दौरान मृणाल अपनी सहेली शीला के भाई से प्रेम करने लगती है। इस प्रेम संबंध का खुलासा होने पर पर उसकी भाभी उसे बुरी तरह पीटती है और जल्द ही मृणाल का विवाह एक अधेड़ व्यक्ति से कर दिया जाता है। पति के प्रति सत्यनिष्ठा रखते हुए मृणाल अपने पूर्व प्रेम-संबंध को बता देती है। उसका पति उसे घर से निकाल देता है। इसके बाद एक कोयला व्यापारी उस पर अनुरक्त होकर उसे अपने यहाँ ले जाता है। वासना की पूर्ति हो जाने के बाद वह भी उसे छोड़ देता है। मृणाल अस्पताल में एक बच्ची को जन्म देती है जो दस महिने बाद ही मर जाती है। इसके बाद मृणाल समाज के सबसे निम्नतम स्तर के लोगों के बीच पहुंच जाती है और घातक बीमारी से पीड़ित होकर कष्टमय जीवन व्यतीत करती है। मृणाल का भतीजा उसे घर ले जाने के लिए जाता है परंतु वह मना कर देती है। अंततः अत्यधिक पीड़ा से उसकी मृत्यु हो जाती है। प्रमोद को इसका इतना गहरा आघात लगता है कि वह ज़ज के पद से 'त्यागपत्र' देकर विरक्त हो जाता है। संक्षेप में यही जैनेन्द्र कुमार के उपन्यास का सारांश है। इस उपन्यास में जैनेन्द्र ने नारी के आत्मदान में ही उसकी मुक्ति के दर्शन को प्रतिपादित किया है। उपन्यास सामाजिक व्यवस्था की अमानवीयता को उजागर करता है।


सिन्दूर की होली नाटक - लक्ष्मीनारायण मिश्र

सिन्दूर की होली  नाटक के महत्वपूर्ण संवाद - 


"आजकल का कानून ही ऐसा है इसमें सजा उसको नहीं दी जाती जो कि अपराध करता है बल्कि सजा तो केवल उसकी होती है जो अपराध छिपाना नहीं जानता"। - मुरारीलाल 


"कानून और कला का साथ नहीं हो सकता है, कानून दंड देगा, कला क्षमा करेगी; कानून संदेह करेगा, कला विश्वास करेगी" - मनोरमा 


"पुरुष आँख के लोलुप होते है, विशेषतः स्त्रियों के संबंध में, मृत्यु शैय्या पर भी सुन्दर स्त्री इनके लिये सब से बड़े लोभ की चीज़ होती है"- मनोरमा 


"पुरुष का सबसे बड़ा रोग है स्त्री है और स्त्री का सब से बड़ा रोग है पुरुष। यह रोग तो मनुष्यता का है और शायद मनुष्य के विकास के साथ ही साथ इसका भी विकास हुआ है।" - मनोरमा 


"किसी को गोली मारना यदि वीरता है तो गोली मार कर बाँसुरी बजाना वीरता से बढ़कर वीरता है और महानता से बढ़कर महानता है"। - मनोज शंकर 



"स्त्री के लिए ज्ञान और विद्या का कोई मूल्य नहीं है। प्लेटों के प्रजातंत्र में कवि को कोई स्थान नहीं दिया गया था... स्त्री के प्रेमतंत्र में बुद्धि और ज्ञान को कोई स्थान नहीं दिया गया है"। - मनोज शंकर


"प्रेम करना विशेषतः स्त्री के लिए कभी बुराई नहीं.. स्त्री जाति की स्तुति केवल इसलिए होती है कि वे प्रेम करती है... प्रेम के लिए ही उनका जन्म होता है। स्त्री चरित्र की सबसे बड़ी विभूति उसका सबसे बड़ा तत्व प्रेम माना गया है।" - मनोज शंकर 



  "विधवाओं के उद्धार के नाम पर आन्दोलन पुरुषों ने उठाया अपने उद्धार के लिए। किसी प्राकृत विधवा से पूछो जो अभी तक पुरूषों के विषैले वातावरण में ना आई हो... देखो उसकी दृष्टि पृथ्वी में गड़ जाती है या नहीं... तुम्हारी समझ से विधवायें समाज के लिए कलंक है पर समझती हूं समाज की चेतना के लिए विधवाओं का होना आवश्यक है"- मनोरमा 


"यह अँग्रेजी विदेशी भावावेश प्रथम दर्शन का प्रेम हमारे देश में चल नहीं सकता" - मनोरमा 


"राम और सीता का, दुष्यंत और शकुन्तला का, नल और दमयन्ती का, अज और इंदुमती का प्रेम प्रथम दर्शन में ही हुआ था। स्त्री का हृदय सर्वत्र एक है, क्या पूर्व क्या पश्चिम क्या देश क्या विदेश"- चंद्रकला 


"तुम्हारा विधवापन तो रूढ़ियों का विधवापन है, वेद मंत्रों का और ब्रह्मभोज का... जिस पुरुष को तुमने देखा नहीं... जिसकी कोई धारणा तुम्हें नहीं है... जिसकी कोई स्मृति तुम्हारी आत्मा को हिला नहीं सकती - उसका वैधव्य कैसा?"- चंद्रकला


हिन्दी साहित्य MOCK TEST 02 NET/JRF 2020

         हिन्दी मीमांसा MOCK TEST 02

1. "प्राकृत की अंतिम अपभ्रंश अवस्था से ही हिन्दी साहित्य का आविर्भाव माना जा सकता है"। यह कथन किस आलोचक का है? 

a. डॉ नगेंद्र

b. रामचन्द्र शुक्ल

c. रामकुमार वर्मा 

d. हजारी प्रसाद द्विवेदी 

उत्तर -B

2. किशोरीदास वाजपेयी की व्याकरण पुस्तक का नाम क्या है? 

a. व्यवहारिक हिन्दी व्याकरण 

b. व्याकरण दर्पण 

c. हिन्दी शब्दानुशासन

d. परिष्कृत हिन्दी 

उत्तर- C

3. 'हंस' पत्रिका के संपादन के साथ निम्न में कौन सा युग्म जुड़ा रहा है? 

a. अमृतराय- संजीव 

b. प्रेमचंद- जैनेन्द्र कुमार 

c- संजीव- राजेंद्र यादव 

d. प्रेमचंद- राजेंद्र यादव 

उत्तर-D

4. 'काला जल' के रचनाकार कौन है? 

a. असगर वजाहत 

b. शमशेर बहादुर सिंह 

c. गुलशेर खां शानी 

d. राही मासूम रज़ा 

उत्तर - C

5. भक्तिकाल को 'लोकजागरण काल' नाम किसने दिया? 

a. रामबिलास शर्मा 

b. जार्ज ग्रियर्सन 

c. श्याम सुंदर दास 

d. हजारी प्रसाद द्विवेदी 

उत्तर - A

6. निम्न मे से कौन सी रचना धर्मवीर भारती की नहीं है? 

a. सातगीत वर्ष 

b. ठंडा लोहा 

c. आत्महत्या के विरुद्ध 

d. गुनाहों का देवता 

उत्तर - C

7. निम्न में से कौन सी रचना कवि-वृत्त संग्रह नहीं है? 

a. भक्तमाल

b. चौरासी वैष्णव की वार्ता 

c. शिवसिंह-सरोज 

d. दो सौ बावन वैष्णव की वार्ता 

उत्तर - C

8. निम्न में से कौन अपभ्रंश का कवि नहीं है? 

a. जगनिक

b. अब्दुल रहमान 

c. स्वयंभू 

d. पुष्पदंत

उत्तर - A

9. डॉ नगेंद्र को किस धारा का आलोचक माना जाता है? 

a. लोकमंगलवादी

b. भाववादी

c. मार्क्सवादी 

d. रसवादी 

उत्तर - D

10. प्रगतिशील साहित्य का दार्शनिक आधार क्या है? 

a. आधुनिकतावाद 

b. शून्यवाद

c. मार्क्सवाद

d. फ्रायड का मनोविज्ञान 

उत्तर - C

11. किस कवि ने हिंदी में सानेट को लोकप्रियता प्रदान की है? 

a. केदारनाथ अग्रवाल 

b. त्रिलोचन 

c. नागार्जुन 

d. केदारनाथ सिंह 

उत्तर - B

12. 'वरुण के बेटे' किस समाज की रचना है? 

a. किसान 

b. मजदूर 

c. शिल्पकार 

d. मछुआरा 

उत्तर - D

13. linguistic survey of India (भारत का भाषा सर्वेक्षण) के लेखक है? 

a. सुनीति कुमार चटर्जी 

b. जार्ज ग्रियर्सन 

c. धीरेन्द्र वर्मा 

d. गार्सा दा तासी

उत्तर - B

14. 'इतिहासतिमिरनाशक' नामक पुस्तक किसकी रचना है? 

a. राजा शिवप्रसाद सितारेहिन्द 

b. राजा लक्ष्मण सिंह 

c. पंडित श्रीलाल

d. माधवप्रसाद मिश्र 

उत्तर - A

15. 'आधुनिक हिंदी आलोचना के बीज शब्द' नामक आलोच्य ग्रंथ किसकी रचना है? 

a. डॉ रामकुमार वर्मा 

b. नंददुलारे वाजपेयी 

c. शान्तिप्रिय द्विवेदी 

d. डॉ बच्चन सिंह 

उत्तर - D

16. 'हीरा डोम' किस कालखंड की रचना है? 

a. भारतेंदु युग 

b. द्विवेदी युग 

c. छायावाद युग 

d. समकालीन कविता 

उत्तर - B

17. आचार्य भामह को किस सम्प्रदाय का प्रवर्तक माना जाता है? 

a. रीति 

b. वक्रोक्ति 

c. ध्वनि 

d. अलंकार 

उत्तर - D

18. 'पाया पत्र तुम्हारा' किन दो रचनाकारों के बीच हुए पत्र- व्यवहार का संकलन है? 

a. महावीर प्रसाद द्विवेदी और श्रीधर पाठक 

b. नेमिचंद जैन और मुक्तिबोध 

c. रामविलास शर्मा और केदारनाथ अग्रवाल 

d. हरिवंशराय बच्चन और सुमित्रानंदन पंत 

उत्तर - B

19. "मनुष्यों की मुक्ति की तरह कविता की भी मुक्ति होती है, मनुष्यों की मुक्ति कर्म के बंधन से छुटकारा पाना है और कविता के मुक्ति छंदों के शासन से अलग हो जाना है"। ये कथन किसका है? 

a. रामचन्द्र शुक्ल 

b. सूर्यकांत त्रिपाठी निराला 

c. सुमित्रानंदन पंत 

d. हजारी प्रसाद द्विवेदी 

उत्तर - B

20. महात्मा गांधी और राजर्षि पुरूषोत्तम दास टंडन की प्रेरणा से 'राष्ट्रभाषा प्रचार समिति' की स्थापना कब और कहां हुई थी? 

a. 1917 प्रयाग में 

b. 1936 वर्धा में 

c. 1917 वर्धा में 

d. 1918 पटना में 

उत्तर-B


सोमवार, 6 जुलाई 2020

हिन्दी साहित्य मह्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर MOCK TEST 01

   हिन्दी मीमांसा MOCK TEST 

1. 'कलम का मजदूर' के लेखक कौन है?
a. अमृतराय
b. मदन गोपाल
c. अमरकांत
d. शिवसागर मिश्र

उत्तर - B



2. "कलाकार जितना उत्कृष्ट होगा उसमें भोक्ता और सृष्टा का अंतर उतना ही स्पष्ट होगा"। यह मान्यता किसकी है?
a. क्रोचे
b. वर्ड्सवर्थ
c. लोंजाइनस
d. टी. एस. इलियट

उत्तर- D




3. डॉ नगेंद्र ने अनुसंधान का प्राण-तत्व किसे माना है?
a. ज्ञान- क्षेत्र का विस्तार
b. सुसंगत प्रतिपादन शैली
c. अनुपलब्ध तथ्यों का अन्वेषण
d. उपलब्ध तथ्यों का नवीन आख्यान

उत्तर - A



4. "उत्तम आलोचना अनिवार्यतः उत्तम अनुसंधान भी है और उत्तम साहित्यिक अनुसंधान अपनी चरम परिणिति में आलोचना से अभिन्न हो जाता है"। यह कथन किसका है?
a. विजयेन्द्र स्नातक
b. नंददुलारे वाजपेयी
c. नामवर सिंह
d. डॉ नगेंद्र

उत्तर - D




5. अलंकार को 'सौन्दर्यम् अलंकारः' कह कर किसने परिभाषित किया है?
a. उद्भट
b. दण्डी
c. वामन
d. भामह
उत्तर - c

6. 'याद हो कि ना याद हो' किसकी रचना है?
a. रविन्द्र कालिया
b. काशीनाथ सिंह
c. दूधनाथ सिंह
d. नामवर सिंह
उत्तर - B



7. "प्रेमरंग-पगे जगमगे जगे जामिनी के / जीवन की जोति जगी जोर उमगत है" - पंक्ति के रचनाकार कौन है?
a. आलम
b. बोधा
c. ठाकुर
d. घनानंद
उत्तर - A




8. 'बायोग्राफिया लिटरेरिया' के लेखक कौन है?
a. कोलरिज
b. वर्ड्सवर्थ
c. लोंजाइनस
d. टी. एस. इलियट

उत्तर - A


9. "स्वस्ति श्री तुलसी कुल भूषण दूषण हरण गोसाईं /बाराहिं बार प्रणाम करहुं, अब हरहुं सोक समुदाईं" - पक्तियों के रचनाकार कौन है?
a. रहीम
b. तुलसीदास
c. केशवदास
d. मीराबाई
उत्तर - D



10. "अतः सूरसागर किसी चली आती हुई गीतकाव्य परंपरा का, चाहे वह मौखिक ही रही हो, पूर्ण विकास सा प्रतीत होता है"। य़ह कथन किस आलोचक का है?
a. हजारीप्रसाद द्विवेदी
b. रामचंद्र शुक्ल
c. मैनेजर पांडेय
d. रामविलास शर्मा
उत्तर - B


11. 'बनारस अखबार' के संपादक कौन थे?
a. राजा लक्ष्मण सिंह
b. बालमुकुंद गुप्त
c. बद्रीनारायण प्रेमघन
d. राजा शिवप्रसाद सितारेंहिंद
उत्तर - D


12. किस दार्शनिक ने साहित्य और नाटक को अपने अस्तित्ववादी विचारों की अभिव्यक्ति का माध्यम बनाया?
a. सोरेन कींकेगार्ड
b. जां पाल सांत्र
c. कार्ल मार्क्स
d. कार्ल यास्पर्स
उत्तर - B


13. 'आलोचक का स्वदेश'  रचना में किसकी जीवनी है?
a. विजयदेव नारायण साही
b. नंददुलारे वाजपेयी
c. राजेंद्र यादव
d. विजयबहादुर सिंह
उत्तर - B



14. 'हिन्दी साहित्य की समस्याएँ' किसकी पुस्तक है?
a. ई. पी. चेलीशेव
b. के. दामोदरन
c. रामविलास शर्मा
d. डॉ बच्चन सिंह
उत्तर - A

15. "सूरा सों पहिचानिवैं लरैं दीन के हेत / पुरज़ा पुरज़ा कटि मरैं कबहुं न छाडें खेत" - य़ह पंक्ति किस रचनाकार की है?
a. जगदीश चंद्र
b. मुल्ला दाऊद
c. कबीर
d. मंझन

उत्तर - C

16. "उक्ति धर्म विशालस्य राजनीति नवरसं/ खट भाषा पुराणं च, कुरानं कथितं मया" - उक्त पंक्ति किस ग्रंथ से उद्धृत है?
a. पृथ्वीराज रासो
b. आल्हा खंड
c. बीसलदेव रासो
d. भविष्यत कहा
उत्तर - A


17. "विभावादि संयोजनात्मकं वाक्यं काव्यं" - किस आचार्य द्वारा प्रतिपादित है?
a. आचार्य विश्वनाथ
b. राजशेखर
c. महिम भट्ट
d. भोजराज

उत्तर - C


18. निम्न में कौन दलित साहित्य का आलोचक नहीं है?
a. धर्मवीर
b. कंवल भारती
c. तेज़ सिंह
d. शम्भुनाथ
उत्तर - D


19. निम्न में कौन विद्वान साहित्य-लहरी को अप्रमाणिक रचना मानते है?
a. नंददुलारे वाजपेयी
b. मिश्रबंधु
c. आचार्य शुक्ल
d. ब्रजेश्वर शर्मा
उत्तर - D


20. न्यूमार्क के अनुसार "अंतराक्रमिक अनुवाद" किस प्रकार का अनुवाद होता है?
a. छायानुवाद
b. भावानुवाद
c. शत प्रतिशत अनुवाद
d. सारानुवाद
उत्तर - C


👉 हिन्दी साहित्य के MOCK TEST पढ़ने के लिए रोजाना hindimimansa.blogspot.com पर विजिट करें। यहां आपको हिन्दी साहित्य से जुड़े परीक्षोपयोगी मह्त्वपूर्ण सामग्री नियमित उपलब्ध करायी जाती है। 


रविवार, 5 जुलाई 2020

प्रेमचन्द के उपन्यास कालक्रमानुसार Trick के साथ

प्रेमचन्द के उपन्यासों के कालक्रमानुसार याद रखने का ट्रिक Trick 




प्रेमचंद (1880- 1936) के प्रमुख उपन्यास -


सेवासदन 1918
प्रेमाश्रय 1920
रंगभूमि 1925
कायाकल्प 1926
निर्मला 1927
गबन 1930
कर्मभूमि 1932
गोदान 1936


Trick - सेवा और प्रेम का रंग काया को निर्मल कर देता है जबकि गबन करने से कर्मभूमि छोड़कर गोदान करने पर मजबूर हो जाना पड़ता है। 



आप हुदरी रमणिका गुप्ता NET/JRF

                          हिन्दी मीमांसा  आपहुदरी (आत्मकथा) -रमणिका गुप्ता मह्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 1. लेखिका रमणिका गुप्ता का जन्म कब और ...